Saturday 27 June 2015

मेरे कुछ क़ानूनी प्रश्न

दोस्तों मेरे मन में कानून को लेकर कई प्रश्न हैं जिनका उत्तर मैं जानना चाहता हूँ। शिक्षित और जागरूक पाठकगण कृपया मेरे प्रश्नों का समाधान करें विशेषकर कानून के क्षेत्र से जुड़े लोग जैसे पुलिस, वकील और जज जैसे महानुभावों से मेरा अनुरोध है कि कृपया मेरे प्रश्नों का सही समाधान करने की कृपा करें यह सभी लोगों व पाठकों के लिए फायदेमंद व ज्ञानवर्धक होगा।
                       मेरे प्रश्न इस प्रकार हैं
1. कोर्ट कितने प्रकार या स्तर के होते हैं ? क्या कलेक्टर (DM) भी जज होता है ?
2. क्या कोर्ट में केस लड़ने के लिए वकील के अलावा कोर्ट को भी फ़ीस देना पड़ता है ?
3. अलग - अलग कोर्ट में वकील की फ़ीस कितनी होती है ?
4. क्या लड़के - लड़कियों की उम्र 18 साल हो जाने पर क्या अपनी मर्जी से सेक्स करना सही है ?
5. अगर सही है तो उन पर PITA (Prevention of Moral Trafficking Act) क्यों लगता है ?
6. क्या लड़का - लड़की का साथ में घूमना, गार्डन या पार्क में घूमना या बैठना गैर कानूनी है ?
7. क्या किसी सुनसान या एकान्त स्थान पर किसी लड़का - लड़की का पाया जाना संदिग्ध या गैरकानूनी है !
8. यदि हमारे ऊपर कोई आरोप लगाए तो क्या आरोप लगाने वाला वह आरोप साबित करेगा या हमें उस आरोप को गलत साबित करना होगा ?
9. क्या कोर्ट में मैं अपनी सफाई में तर्क नहीं दे सकता?
 क्या मेरा वकील ही कोर्ट में बोल सकता है ?
10. क्या सुप्रीम कोर्ट की तरह हाईकोर्ट भी स्वतः संज्ञान ले सकता है ? किन मामलों में ले सकता है ?
11. क्या हाईकोर्ट का फैसला गलत लगने पर बिना किसी के अपील किए सुप्रीम कोर्ट हाईकोर्ट के खिलाफ संज्ञान ले सकता है ?
12. आर्य समाजीय शादी में लड़की के माता - पिता की सहमति अनिवार्य क्यों ? माता - पिता तो केवल विजातीय होने के कारण असहमत होते हैं। माता - पिता के असहमत होने पर कोर्ट मैरिज भी क्यों ?
13. अगर लड़का - लड़की गार्डन में बैठे हैं और दोनों बालिग हैं तो उनके माता - पिता को क्यों बुलाया जाता है ? अगर वे गैरकानूनी काम कर रहे हैं तो उनके खिलाफ सीधे कार्रवाई करें उनके माता - पिता को बुलाने की क्या जरुरत है ?
14. क्या अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर कुछ भी अश्लीलता परोसा जा सकता है ? कोई सीमा है या नहीं ? न्यूड सीन को अश्लील क्यों माना जाता है ? क्या केवल निप्पल और योनि को ढक लेने से उसे अश्लील नहीं माना जाएगा ?
15. टीवी और फिल्मों में जो दिखाया जाता है वही काम लड़के - लडकियाँ किसी होटल, रिसोर्ट, फार्म हाउस आदि में करते हैं तो वह गैरकानूनी कैसे ? हम करें तो गलत है उसी को TV में दिखाया जाए तो सही है । रायपुर में पुल पार्टी
16.