Tuesday 29 September 2015

रोमांस टिप्स

       कपल्स के लिए रोमांस टिप्स

दोस्तों क्या आप अपने पति या पत्नी से बेहद प्यार करते हैं लेकिन आपके दिल में प्यार होना ही काफी नहीं है बल्कि आपको अपने साथी के प्रति प्यार जताना भी आना चाहिए। 

प्यार एक अदृश्य और अमूर्त भावना है जिसे देखा नहीं जा सकता तो फिर आपके साथी को कैसे पता चलेगा कि आपके दिल में उनके लिए कितना प्यार है इसलिए आपको हमेशा अपने साथी के प्रति प्यार जताते रहना चाहिए और उसे अपने प्यार का अहसास दिलाते रहना चाहिए।

विशेषकर नवविवाहित कपल्स को हर छोटी-छोटी बातों में अपने जीवनसाथी के प्रति प्यार जताते रहना चाहिए। इस प्यार जताने को ही रोमांस कहते हैं। 

प्यार जताना, न केवल प्यार जताने वाले को अच्छा लगता है बल्कि जिसके प्रति प्यार जताया जा रहा है उसे भी अपने साथी का प्यार देखकर बहुत अच्छा लगता है, बहुत ख़ुशी होती है। 

दोस्तों मैं आपको यहाँ प्यार जताने या रोमांस करने के एक से एक तरीके बतानेवाला हूँ जिसे अपनाकर आप अपने वैवाहिक जीवन को और अधिक खूबसूरत और आनंदपूर्ण बना सकते हैं।
                   मांग भरना
1. पत्नी को चाहिए कि अगर पति घर पर हो तो स्वयं अपनी मांग न भरें बल्कि अपने पति से अपनी मांग भरवाएँ। 
यह बात आप अपने पति से मजाकिया और नाटकीय अंदाज में भी कह सकते हैं 

जैसे - "माँग भरो सजना", "मेरे पतिदेव जी मेरी माँग भरिए" । आपके पति को यह बहुत अच्छा लगेगा।
                 बाल संवारना
2. कभी-कभार पति अपने हाथों से पत्नी के बालों पर कंघी करें, उसकी जुल्फें संवारें, चोटी बनाएँ। इसी तरह कभी पत्नी अपने पति के बालों को कंघी करे।
                 लिपस्टिक लगाना
3. अपने हाथ से पत्नी के होठों पर लिपस्टिक लगाएँ। यह बहुत ही रोमांटिक आइडिया है कर के देखिए।
                   
                   साड़ी पहनाना

4. पत्नी को अपने हाथों से साड़ी पहनाएँ। 
                   
                    गोद में बैठना

5. अपनी पत्नी को अपने गोद में बैठाकर मीठी-मीठी प्यार भरी बातें  करें। 
लड़कियों को यह बात अच्छी तरह जानना और समझना चाहिए कि लड़कों को अपनी प्रेमिका या पत्नी को अपने गोद में बैठाना बहुत अच्छा लगता है। अगर आप अपने पति की गोद में बैठेंगी तो उनका दिल खुश हो जाएगा।
                     गोद में सोना

6. अपनी पत्नी के गोद में सिर रखकर लेटें और पत्नी पति के बालों को अपने हाथों से खूब सहलाएँ लड़कों को यह बहुत अच्छा लगता है। 

7. स्पर्श - स्पर्श में जादुई अहसास होता है अपने साथी को हमेशा अपने स्पर्श के द्वारा प्यार का अहसास दिलाते रहें। 
जैसे अपने साथी का हाथ पकड़ना, हाथ को सहलाना, बाँह पकड़ना, कंधे में हाथ रखना, एक दूसरे के बालों को सहलाना। इन स्पर्शों के द्वारा आप अपने साथी को सुख का अहसास करा सकते हैं। 

           अपने हाथ से खाना खिलाना

8. पति-पत्नी एक दूसरे को अपने हाथ से खाना खिलाएँ। कभी पति पत्नी को अपने हाथ से खिलाए कभी पत्नी पति को अपने हाथ से खिलाए ध्यान रखें कि आप शुरू से लेकर अंत तक प्रत्येक निवाला अपने हाथ से खिलाएँ इस दौरान अपने साथी को उसके हाथ से बिल्कुल खाने न दें। कभी दोनों एक साथ एक दूसरे को खिलाएँ। 
9. केवल खाना ही नहीं अन्य चीजें जैसे बिस्कुट, मिठाई, फल या आइसक्रीम कुछ भी हो अपने साथी को अपने हाथ से खिलाएँ।
               किस करना या चूमना

10. चुम्बन - प्यार जताने के तरीकों में सबसे ज्यादा प्रभावशाली और पसंदीदा तरीका है अपने साथी को किस करना या चूमना। 

आप अपने साथी के हाथ, माथे, गालों या होठों को चूमकर अपना प्यार जता सकते हैं। आप दो प्रकार से चुम्बन ले सकते हैं 

पहले प्रकार को हम लघु चुम्बन या short kiss कह सकते हैं जिसमें अपने पार्टनर को सामान्य रूप से कुछ सेकण्ड के लिए किस करते हैं। 

दुसरे प्रकार को हम दीर्घ चुम्बन या 
hot kiss कह सकते हैं इसमें अपने साथी के गालों को देर तक चूमें या उसके होठों को देर तक चूमें और चूसें। अंग्रेजी में इसे स्मूचिंग करना कहते हैं।


           बाइक में लिपटकर घूमना

11. आप जब भी बाइक में कहीं घूमने जाएँ तो हमेशा अपने पति को अपनी बाँहों में पकड़कर उनसे लिपटकर बैठें। 
लड़कियों को यह याद रखना चाहिए कि लड़कों को यह बहुत ज्यादा पसंद है।लड़कों का यह एक बहुत बड़ा सपना होता है कि वे अपनी प्रेमिका या पत्नी को बाइक में इस तरह बैठाकर घुमाएँ। 
आप अपने प्रेमी या पति से जितना अधिक चिपककर और लिपटकर बैठेंगी उसे उतना ही अच्छा लगेगा, उतनी ही ख़ुशी मिलेगी।

                हाथ पकड़कर घूमना

12. आप चाहे किसी गार्डन या पार्क में घूमने जाएँ, शॉपिंग करने जाएँ या फ़िल्म देखने हमेशा एक-दूसरे का हाथ पकड़कर घूमें। 
लोग क्या कहेंगे या क्या सोचेंगे इसकी परवाह न करें। आप दोनों शादीशुदा हैं, पति-पत्नी हैं इसलिए बिना किसी शर्म या संकोच के बेझिझक एक-दूसरे का हाथ पकड़कर घूमें। लोगों को अच्छा लगेगा या बुरा इसकी परवाह न करें।


          रोमांटिक फोटो खिंचवाएँ
पति-पत्नी एक दूसरे को प्यार करते हुए रोमांटिक फोटो खिंचवाएँ। एक दूसरे को किस करते हैं हुए स्मूचिंग करते हुए फोटो  खिंचवाएँ।