Wednesday 4 May 2016

BEAUTY TIPS

       सौन्दर्यवर्धक घरेलु नुस्खे

शहद, नींबू और अंडा –

एक चम्मच नींबू का रस, एक अंडा और एक चम्मच शहद को अच्छे से मिलाएँ और इसे चेहरे पर लगाएँ।
यह चेहरे की त्वचा को टाइट करने के साथ-साथ झुर्रियों को भी हटा देता है।

नींबू और हल्दी –

गरम पानी में 3 चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाएँ और 15-20 मिनट बाद धो लें।

टमाटर –

इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए टमाटर के गूदे को चेहरे पर 20 मिनट तक लगाकर रखें सूखने के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। टमाटर एक नेचुरल ब्लीचिंग है जो चेहरे की रंगत निखारने का काम करता है।

टमाटर और शहद –

टमाटर चेहरे के लिए बेहद लाभदायक है। 
4 चम्मच टमाटर के रस में 1 चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएँ। इस उपाय से चेहरे पर चमक आ जाती है।

नींबू और शहद –

शहद का एंटी बैक्टीरियल तत्व जहाँ चेहरे के दाग धब्बों को हटाता है वहीँ नींबू ब्लीचिंग का काम करता है। दोनों को मिक्स कर लगाएँ और 20-30 मिनट बाद धो लें।
चेहरे पर नजर आ रहे अलग से निखार को आप खुद ही महसूस करेंगे साथ ही यह चेहरे की झुर्रियों को भी दूर करता है।

पपीता और शहद –

पके पपीते का गुदा निकालकर उसे अच्छे से मसल लें और उसमें शहद मिलाकर उसका पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट रखें फिर ठंडे पानी से धो लें। चेहरे पर अलग ही रौनक नजर आएगी।














Monday 2 May 2016

जीवन का आनन्द कैसे उठाएँ

         जीवन का आनन्द कैसे उठाएँ

एक इंसान जीवन में क्या चाहता है - ख़ुशी। हर इंसान अपने जीवन में ख़ुशी चाहता है जीवन का भरपूर आनन्द उठाना चाहता है। यहाँ मैं आपसे एक आइडिया शेयर करना चाहता हूँ कि हम जीवन का आनन्द कैसे उठा सकते हैं।
                     एक इंसान अपने जीवन में सबसे अधिक आनन्द किसके साथ उठाता है ? मेरे ख्याल से अपने जीवनसाथी के साथ या फिर अपने दोस्तों के साथ।
जीवन साथी के साथ आनन्द तो शादी के बाद उठाया जा सकता है लेकिन शादी के पहले हम सबसे अधिक आनन्द अपने दोस्तों के साथ उठा सकते हैं। आमतौर पर आपने महसूस किया होगा कि इन्सान (युवा लड़के या लड़कियाँ) अपने परिवार या घरवालों की अपेक्षा अपने दोस्तों के साथ अधिक खुलकर मौज मस्ती करता है अधिक आनन्द उठाता है। जबकि घरवालों के साथ अर्थात माता-पिता और भाई-बहन के साथ जब कोई व्यक्ति घूमने जाता है तो उसे एक मर्यादा में, एक बंधन या अनुशासन में रहना पड़ता है। अपने घरवालों के साथ वह कंफर्टेबल महसूस नहीं करता। वैसे भी हमारे जीवन में दोस्तों का अपना अलग महत्व होता है। हमारे माता-पिता और भाई-बहन दोस्तों की कमी को पूरा नहीं कर सकते। माता-पिता और भाई-बहन का महत्व अपनी जगह है और ऐसा भी नहीं है कि हम उनके साथ जीवन का आनन्द नहीं उठाते। लेकिन आमतौर पर और अधिकतर एक व्यक्ति अपने प्रेमी/प्रेमिका, पति/पत्नी या फिर अपने दोस्तों के साथ अधिकार Quality Time बिताता है।

इस प्रकार हम देखते हैं कि शादी के पहले एक लड़का अपनी प्रेमिका/गर्लफ्रेंड या फिर अपने दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताता है उसी तरह एक लड़की अपने प्रेमी/बॉयफ्रेंड या अपनी सहेलियों के साथ क्वालिटी टाइम बिताती है।
लेकिन हमारा परिवार और समाज विवाह पूर्व प्रेम संबंधों को मान्यता और अनुमति नहीं देता। और 99% लोग प्रेम में असफल होते हैं और दुःख कष्ट सहते हैं इसलिए हमें शादी से पहले प्यार-मोहब्बत के चक्कर में पड़कर दुःखी होने से बचना चाहिए। शादी से पहले हमें सबसे ज्यादा ध्यान पढाई-लिखाई, एक्सरसाइज कर अच्छा हेल्थ बनाने और पर्सनालिटी डेवलपमेंट पर देना चाहिए। 
लेकिन हम यहाँ पर बात कर रहे हैं लाइफ को इन्जॉय करने की, जीवन का आनन्द उठाने की और हमने देखा कि एक इंसान सबसे ज्यादा अपने दोस्तों के साथ लाइफ को इन्जॉय करता है। इसलिए मैं यहाँ जीवन का आनन्द उठाने के लिए 3 दोस्तों का आइडिया प्रस्तुत कर रहा हूँ।
              
                  इस आइडिया के अनुसार हर व्यक्ति के कम से कम 2 जिग्री दोस्त या घनिष्ठ मित्र होने चाहिए अर्थात 3 दोस्तों का एक समूह होना चाहिए ताकि उन दोस्तों के साथ हम अपने जीवन में हर अवसर का भरपूर आनन्द उठा सकें।
मान लीजिए की A, B और C तीन दोस्त हैं। अर्थात A के 2 दोस्त हैं B और C। B के 2 दोस्त हैं A और C इसी तरह C के भी 2 दोस्त हैं A और B। इसी प्रकार हर लड़का का कम से कम 2 जिगरी दोस्त होना चाहिए और हर लड़की की कम से कम 2 पक्की सहेली होना चाहिए यानी 3 दोस्तों का एक समूह होना चाहिए।
आप तीनों को एक दूसरे की हर प्रकार से मदद करनी चाहिए एक दूसरे पर जान छिड़कना चाहिए। सारी दुनिया एक तरफ और आप तीनों की दोस्ती एक तरफ।

किसी भी दोस्ती के रिश्ते में 5 बातें होना अनिवार्य है इसके बिना दोस्ती नहीं टिक सकती। 
पहला – नि:स्वार्थता
दूसरा – दरियादिली
तीसरा – हर सुख-दुःख में एक दूसरे का साथ देना, एक दूसरे की मदद करने के लिए कुछ भी कर गुजरने का भाव।
चौथा – एक दूसरे पर पूर्ण और अटूट विश्वास जहाँ संदेह के लिए कोई स्थान न हो। 
और पाँचवा एक दूसरे को समय देना, साथ में समय गुजरना, Quality time spend करना। 
इन पाँचों गुणों के बारे में हम थोड़ा विस्तार से चर्चा करते हैं। 
पहला गुण जो दोस्ती के लिए जरुरी है वह है नि:स्वार्थ होना। यदि हम स्वार्थी होंगे केवल अपनी ही सुविधा और स्वार्थ का ध्यान रखेंगे तो हम अच्छे दोस्त नहीं बन पाएँगे। स्वार्थी मित्रों की दोस्ती ज्यादा दिन नहीं चलेगी। इसलिए हमें अपनी सुविधा का नहीं अपने दोस्तों की सुविधा का ध्यान रखना चाहिए, उनकी भावनाओं और समस्याओं को समझना चाहिए। जैसा कि रामायण में कहा गया है – "मित्र के धूल के समान दुःख को भी पर्वत समान समझना चाहिए और अपने पर्वत समान दुःख को मित्र के दुःख के सामने धूल समान समझना चाहिए।"
                    
                  दूसरा गुण जो मित्रता के लिए जरुरी है वह है दरियादिली अर्थात उदार होना बड़े दिल वाला होना। अपने दोस्तों पर पैसा या समय खर्च करने में उदार होना, कंजूसी न करना और अपने पास उपलब्ध वस्तुओं से दोस्त की मदद करना। 
तीसरा गुण है अपने दोस्त के हर प्रॉब्लम या दुःख तकलीफ में उसका साथ देना, उसे असहाय न छोड़ना। 

चौथा गुण है एक दूसरे पर अटूट विश्वास। आप तीनों की गहरी दोस्ती से कुछ लोगों को ईर्ष्या हो सकती है और आपकी दोस्ती में फुट डालने के लिए वे आप लोगों को एक दूसरे के खिलाफ भड़का सकते हैं। आप लोगों के बीच ग़लतफ़हमी पैदा कर सकते हैं। आपको इन बातों से सावधान रहना चाहिए। किसी व्यक्ति के द्वारा अपने दोस्त के खिलाफ आपको एक शब्द भी नहीं सुनना चाहिए और तुरन्त उस व्यक्ति का विरोध करना चाहिए कि वह आपके दोस्त के खिलाफ एक शब्द भी कहने का दुस्साहस न करे। कोई आपके दोस्त को गाली दे तो आपका दोस्त भले ही उसे कुछ न कहे लेकिन आपको उस व्यक्ति से लड़ पड़ना चाहिए।

पाँचवा गुण है एक दूसरे को समय देना, एक दूसरे से मिलते रहना, साथ में क्वालिटी टाइम बिताना। दोस्ती के पौधे को पनपने, बढ़ने और वृक्ष बनने के लिए आपस में मिलना और समय गुजारना बहुत जरूरी है।

आप अपने कार्यों में इतने व्यस्त न रहें कि अपने दोस्तों को समय ही न दें। रोज न सही तो हर 2-3 दिन में आपको अपने दोस्त से मिलना चाहिए। 
2-3 दिन में मिलना संभव न हो तो सप्ताह में एक बार जरूर मिलें। यदि आप दूर-दूर रहते हों अलग-अलग स्कूल/कॉलेजों में पढ़ते हों या अलग-अलग शहर में रहते हों तो महीने में कम से कम एक बार मिलें। बिना मेलजोल रखे तो मित्रता कायम नहीं रह सकती। गहरी मित्रता आपस में Quality Time spend किए बिना नहीं पनप सकती। 

तो ये तो हुई कुछ महत्वपूर्ण गुणों की बात जो दोस्ती को अटूट बनाए रखने के लिए जरुरी है। अब हम देखते हैं कि हम किस तरह अपने दोस्तों के साथ जीवन का आनन्द उठा सकते हैं। 
1. आप तीनों दोस्त साथ मिलकर पढ़ाई कर सकते हैं, ग्रुप स्टडी कर सकते हैं और पढ़ाई में एक दूसरे की मदद कर सकते हैं।

2. स्कूल या कॉलेज की पाठ्येत्तर गतिविधियों की आपस में रिहर्सल कर सकते हैं। जैसे - गाना, डांस, भाषण, एंकरिंग, नाटक, प्रेजेंटेशन आदि का आपस में मिलकर अभ्यास कर एक दूसरे के व्यक्तित्व विकास में सहायता कर सकते हैं। 

3. साथ में कसरत कर सकते हैं, जिम जा सकते हैं या खेल सकते हैं।

4. कहीं भी घूमने जाना हो तो हमेशा तीनों दोस्त साथ में घूमने जाएँ। जैसे पार्क या गार्डन जाना, फ़िल्म देखने जाना, शॉपिंग करने जाना, मेला जाना, पिकनिक पर जाना, किसी धार्मिक, ऐतिहासिक, या प्राकृतिक दर्शनीय पर्यटन स्थल घूमने जाना आदि।

5. किसी भी त्यौहार या ख़ुशी के अवसर पर एक दूसरे से मिलना और आपस में खुशियाँ बाँटना।
                 साल में कम से कम 3 मौके ऐसे होते हैं जब आप अपने दोस्तों के साथ बहुत अधिक मौज-मस्ती कर सकते हैं और अपने लाइफ को एन्जॉय कर सकते हैं। 
पहला एक दूसरे के जन्म दिन के अवसर पर,
दूसरा फ्रेंडशिप डे के दिन 
और तीसरा नये साल के दिन।
अपने दोस्त को उसके जन्मदिन की बधाई देना कभी न भूलें। भले ही आपके दोस्त को अपना खुद का जन्मदिन याद न रहे लेकिन आपको उसका जन्मदिन जरूर याद रहना चाहिए और उसे बधाई देनी चाहिए। कोई महंगे गिफ्ट देना जरुरी नहीं है आप एक पेन या डायरी भी दे सकते हैं या अपने दोस्त को बेल्ट पर्स या गॉगल दे सकते हैं। 
               अपने या अपने दोस्त के जन्म दिन को आप कई तरह से मना सकते हैं। जैसे घर में केक काटना, नाश्ता-पानी करना डांस करना या गप मारना। कोई गार्डन या पार्क जाना